मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित कई स्थानों चलाया गया पर मानव तस्करी विरोधी अभियान

मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित कई स्थानों चलाया गया पर मानव तस्करी विरोधी अभियान

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को
रेल मंत्रालय भारत सरकार एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश अनुसार जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था, ग्रामीण समाज विकास केंद्र द्वारा विभिन्न विभागों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर मानव तस्करी विरोधी अभियान चला कर जबरदस्त चेकिंग की गई जिसमें विशेष तौर पर लावारिस और असहाय बच्चे जिन्हें लोग बाल श्रम के अलावा अन्य कार्य के लिए अगवा कर या बहला फुसला कर और उन्हें फिर बंधक बनाकर कार्य कराते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के उद्देश्य से थाना मानव तस्करी विरोधी प्रभारी सर्वेश कुमार एवं उनकी टीम थाना थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर व थाना आरपीएफ मुजफ्फरनगर और बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रीना पंवार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक, धनीराम आदि लोगों ने मिलकर रेलवे स्टेशन पर आने वाली रेलगाड़ियां को चेक किया एवं यात्रियों को जागरूक किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ आप ज्यादा घुल मिलकर बात ना करें , अंजान वस्तुओं को न छुए , अनजान व्यक्ति द्वारा कोई खाद्य पदार्थ न खाए, अपने बच्चों पर निगरानी रखें, अपने बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ बात न करने दे आदि के बारे में जागरूक किया बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रीना पंवार ने कहा यह अभियान 1 जुलाई से 30 जुलाई तक निरंतर चल रहा है। अभी तक जनपद मुजफ्फरनगर में मानव तस्करी से संबंधित कोई प्रकरण नहीं आया जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन प्रोजेक्ट लीडर गजेंद्र ने कहा यदि कोई बच्चा पीड़ित है वह ऐसे महसूस कर रहा है या कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई पड़ता है तुरंत सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098 या टोल फ्री नंबर 1800 1027 222 संपर्क करें आपका यह प्रयास किसी व्यक्ति या किसी बच्चे का जीवन बचा सकता है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *