पुलिस कर्मी का बेटा निकला अवैध असला तस्करी का मास्टर माइंड

सोशल मीडिया पर कारतूस से दिखाता था रौब, 10 के इनामी इस नाबालिग़ सहित 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस के द्वारा एक सनसनीखेज खुलासा किया गया है जिसमें पुलिस ने एक 10 हजार के इनामी अवैध असलाह तस्करी के एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर कारतूस से अपना नाम लिखकर दबंगई दिखाता था
जनपद मुजफ्फरनगर की थाना शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन अवैध असलहा तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की तीन पिस्टल, आठ तमंचे और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार नाबालिग के बारे में खुलासा हुआ है कि उसका पिता उत्तराखंड पुलिस में हेड कांस्टेबल है और फिलहाल हरिद्वार जिले में तैनात है। इतना ही नहीं, आरोपी का भाई एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पकड़ा गया नाबालिग सबसे शातिर है। वह दबंगई दिखाने के लिए कारतूस से अपना नाम लिखकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करता था।
दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाने से जेल जा चुका गिरोह का सरगना फिरोज उर्फ बंटी अंसारी ही इस अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को चला रहा था। भोपा पुलिस ने चार अगस्त को बंटी अंसारी समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसी कड़ी में पुलिस को सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी मिल रही थी। इसी बीच शाहपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी को सूचना मिली कि कुछ सप्लायर हथियारों की डिलीवरी देने आ रहे हैं। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने प्रणव, अनस और एक नाबालिग को दबोच लिया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग पर 10 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। पुलिस टीम की इस सफलता पर 20 हज़ार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
BYTE – संजय कुमार वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *