इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां यूनिट के अधिकारीयों ने कर्मचारियों को ऑनलाइन जुएं (सट्टा) के खिलाफ दिलाई शपथ

इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां यूनिट के अधिकारीयों ने कर्मचारियों को ऑनलाइन जुएं (सट्टा) के खिलाफ दिलाई शपथ

मुजफ्फरनगर : ऑनलाइन जुआ समाज में पहले एक ऐसी बुराई है जिससे नया की केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि हुए से इंसान को सामाजिक और शारीरिक नुकसान भी उठाना पड़ता है देश में ऑनलाइन हुए के चलते हजारों लाखों परिवार बर्बाद हो चुके हैं और कुछ लोग जुए में सब कुछ हारने के बाद आत्महत्या तक कर बैठते हैं

 

इसी सामाजिक बुराई को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा देश के परिवारों और उनके कल्याण पर पडने वाले प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए कई आनॅलाईन जुआ (Games) गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। इसी क्रम में बुधवार दिनांक 10 सितंबर 2025 को इण्डियन पोटाश लिमिटेड की शुगर इकाई रोहाना कलां में दोपहर 12:00 बजें समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस सामाजिक बुराई (जुआ) में संलिप्त लोगों को इस लत से दूर करने के लिये शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में IPL इकाई रोहाना कलां के प्रमुख लोकेश कुमार के नेतृत्व में आर.के. तिवारी, वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन/विधि) ने शपथ पत्र को पढ़कर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जुआ (Games) की लत को दूर करने की शपथ दिलाई गयी। उक्त आयोजन मे रामबीर लल्लर विभागाध्यक्ष (यांत्रिकी), अरविन्द कुमार वरिष्ठ प्रबन्धक (गन्ना), पंकज बालियान विभागाध्यक्ष (उत्पादन), तरूण कुमार गौड
प्रबन्धक (लेखा) एवं अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

जुआ विरोधी प्रतिज्ञा

मैं इस तथ्य के बारे में पूरी तरह से जागरूक एवं सचेत हूं कि विभिन्न रूपों में जुआ की लत ने हमारे देश में सैकड़ों-हजारों परिवारों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली को बर्बाद किया है।

यह एक सामाजिक बुराई है जिसे हम आज पूरी तरह से मिटाने की प्रतिज्ञा करते हैं।

मैं आज प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं अपने जीवन में कभी भी जुआ में संलग्न नहीं रहूंगा और मैं अपने परिवार के सदस्यों पर विशेष रूप से किशोर उम्र के बच्चों पर सदैव नजर रखूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी प्रकार के जुआ से दूर रहें।

मैं, सभ्य समाज, गैर सरकारी संगठनों, राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा संचालित सभी अभियानों में सक्रिय भागीदार बनने की प्रतिज्ञा करता हूं ताकि लोगों को जुआ खेलने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके और इस सामाजिक बुराई मे संलिप्त लोगों को इस लत से दूर किया जा सके।

हम सभी एक साथ मिलकर सफल होंगे और जीतेंगे। जय हिंद। जय भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *