नेपाल में पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए फंसे , नेपाल की घटना को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान आया सामने मुजफ्फरनगर के 10 लोग,

नेपाल की घटना को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान आया सामने

नेपाल में पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए फंसे मुजफ्फरनगर के 10 लोग

नेपाल में फंसे लोगों के परिजनों में दहशत का माहौल

मुजफ्फरनगर : गत 8 और 9 सितंबर को नेपाल में हुई हिंसक घटना और सत्ता के तख्तापलट के बाद जहां एक और नेपाल में अस्थिरता का माहौल पैदा हो गया है वही नेपाल में स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गए उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के लगभग 10 लोग नेपाल में फंस गए हैं। जिसके चलते नेपाल में फंसे लोगों के परिजनों में दहशत का माहौल है
उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र पर बाहर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में बहुत ही अस्थिरता की स्थिति है दंगे है झगड़ा है जिस प्रकार से आगजनी है उसी में परंपरागत रूप से बहुत सारे लोग भगवान पशुपतिनाथ जी के दर्शन करने काठमांडू गए हुए उन्हें में 10 लोग मुजफ्फरनगर के भी शामिल है सुनील तायल है हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके हैं उनके सबके व्हाट्सएप नंबर वोटर आईडी कार्ड हमारे पास आ गए हैं इसके अलावा और भी बहुत सारे लोग वहां मौजूद है उन्हें वापस आना था लेकिन आने की व्यवस्था नहीं हो पाई उन्हें वही रोक दिया गया जिस तरह से विकट स्थिति वहां पर है उनके फोन आए हैं वह भयभीत भी हैं जिस होटल में भी रुके हैं वहां भी तोड़फोड़ हुई है उनके लिए हमने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद जी को सुब्रमण्यम जयशंकर जी विदेश मंत्री है उनके कार्यालय को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को भी अवगत कराया है कि तत्काल इस पर प्रभावी कार्यवाही करें और हमारे लोगों को यहां वापस लाया जा सके जिससे वह अपने घर सुरक्षित लौट सके और पशुपति नाथ भगवान जी से भी प्रार्थना है कि सब कुशल वापस आए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ उन्हें वापस लाने का काम करेगी।
नेपाल में हुई घटना के कारण को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से वहां समाचार पत्रों में सोशल मीडिया पर तमाम सोशल मीडिया के बैन लगाने की खबर प्रकाशित हुई जिसमें ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम सब बंद कर दिया गया तो जिसके चलते युवाओं में आक्रोश पैदा हुआ उन्होंने कहा कि यह कारण कैसे हुआ क्यों हुआ वहां की सरकार उनको नियंत्रित नहीं कर पाई जिससे सरकार को इस्तीफा देना पड़ा यह चिंता का विषय है और भारत सरकार भी इसमें चिंतित भी है उनकी मदद भी कर रही है जैसी परिस्थितियों होंगी उनका भी सामना करेंगे कि हमारे लोग सब वापस आ जाएं की सब हमारी जिम्मेदारी है।
नेपाल की घटना के बाद मोदी सरकार को टारगेट करने वाले विपक्षी लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कि कल तो रिजल्ट आया है उपराष्ट्रपति चुनाव में कैसी उनकी दुर्गति हुई है उनके लोगों ने भी क्रॉस वोटिंग करने का काम किया है उनका अपना नेतृत्व ही उनके साथ नहीं है राहुल गांधी पर कांग्रेसी भरोसा नहीं कर रही उनके इंडिया गठबंधन है हिंदी गठबंधन इनको भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है स्थितियां संवेदन शून्य है विपक्ष की चिंता मत करो हमारे यहां मोदी जी शानदार तरीके से देश का नेतृत्व कर रहे हैं
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जब पड़ोसी के घर में आग लगती है कुछ लोग उसमें सेकने का काम करते हैं विपक्ष भी संभवत हाथ सेकने का काम कर रहा होगा और मोदी जी की तुलना अन्य ऐसे लोगों से नहीं करनी चाहिए मोदी का नेतृत्व बहुत शानदार है कल भी उपराष्ट्रपति का चुनाव हुआ है हमारे प्रत्याशी उपराष्ट्रपति पद के शानदार वोटो से विजई हुए हैं
उन्होंने कहा कि नेपाल की सरकार का कुछ न कुछ मिस मैनेजमेंट रहा होगा जिस वजह से वहां पर यह घटना हुई है अपने क्षेत्र की जनता से बातचीत करने की सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है उनको बातचीत करनी चाहिए थी उनका सामना करना चाहिए था वहां की स्थिति बहुत गंभीर है जब तक वहां की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *