नवरात्री के प्रथम दिन जाट महासभा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ 

नवरात्री के प्रथम दिन जाट महासभा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ 

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नवरात्रों के प्रथम दिन वर्मा पार्क गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में जाट समाज के जिम्मेदार लोगों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का स्वरूप जीवन में नई शुरुआत और किसी भी कार्य के शुभारंभ का प्रतीक है। इसी प्रेरणा को आधार मानते हुए, जाट महासभा मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की और सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन करेंगे तथा संगठन को सशक्त एवं संगठित बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

आज कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में देवी सिंह वर्मा, यशपाल सिंह, सचिन राणा, अमरपाल सिंह, सुन्दर पाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार कुश, जसवीर सिंह राणा, ब्रजेश चौधरी, दिनेश कुमार, रामपाल वर्मा, सुदेश मलिक, फॉरेस्ट संरक्षक रामपाल वर्मा ने जाट महासभा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष धर्मवीर बालियान को नियुक्त किया। जिसके बाद

जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान की कार्यकारिणी में जयवीर सिंह महासचिव, राकेश कुमार काोषाध्यक्ष, ओमकार अहलावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विराज तोगर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप उपाध्यक्ष, प्रवेन्द्र कुमार सहसचिव, अनुज कुमार संगठन मंत्री, राधेश्याम जिला प्रचारमंत्री, राजकुमार तोमर नगर अध्यक्ष / सलाहकार, विपिन कुमार (बिटटू सिखेडा) प्रेस प्रवक्ता, अनुज कुमार मीडिया प्रभारी, धर्मेन्द्र तोमर संयोजक, वेद वीर ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, राहुल पंवार युवा जिला अध्यक्ष, उत्तम राठी ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना, रवि चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ, जयवीर ठाकरान जिला सचिव, श्रद्धापाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर, संजीव नगर अध्यक्ष शाहपुर, सतेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह सचिव, विनीत कुमार युवा जिला महासचिव, चन्द्रबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, मनु चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, रोहित कुमार बालियान जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी, नीरज बालियान जिला उपाध्यक्ष, संदीप मलिक जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष सदर, सुरेन्द्र पाल सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, नितिन कुमार ब्लाक उपाध्यक्ष सदर किसान प्रकोष्ठ, युधिष्ठिर पहलवान ब्लॉक अध्यक्ष सदर किसान प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य, यशपाल सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, चांदवीर ब्लॉक महासचिव मोरना, रमेश कुमार नगर उपाध्यक्ष, को मनोनीत किया गया।
धर्मवीर बालियान ने घोषणा करते हुए बताया कि जाट महासभा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 28 सितंबर को पंजाबी बारात घर भोपाल रोड पर बड़े स्तर पर समाज के मेधावी छात्राओं को सम्मानित करेंगे यह कार्यक्रम पिछले सभी सम्मान कार्यक्रमों से बेहतर होगा और उसके बाद धर्मवीर बालियान ने कहा कि वह समाज के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और उनके कार्यकाल में भी आज से समाज के लिए ही कार्य करेगी उन्होंने कहा कि संगठन के खर्चे से मैं खुद चाय भी नहीं पियूंगा संगठन के काम भी अगर जाऊंगा तो अपने स्वयं के खर्चे से जाऊंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *