हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूरों और किसानों द्वारा ग्राम मोलाहेड़ी, मुजफ्फरनगर में पितृ-पक्ष के अवसर पर किया पितृ-पूजन 
गांव के बुजुर्गों का सम्मान कर समाज में दिया बड़ा संदेश
मुजफ्फरनगर : दिनांक 19.09.2025 दिन शुक्रवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूरों और किसानों द्वारा ग्राम मोलाहेड़ी, मु०नगर में पितृ-पक्ष के अवसर पर पितृ-पूजन किया। इस अवसर पर अनेकों वृद्ध महिला व पुरूषों के चरणों को धोकर, अन्न, जल, वस्त्र, व्यवहार व औषधि अर्पित कर उनका पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंचोकार से की गयी। इसके पश्चात् वृद्धों का पूजन कर उन्हें उपहार
भेंट किये गये।
इस अवसर मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह ने हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन महाराज के सर्देश में कहा कि वास्तव में जीवित माता-पिता व वृद्ध ही पितृ हैं। पितृ-पक्ष में पूजन जीवित वृद्धों का किया जाता है। पितृ-पूजन से बड़े-बड़े संकट कट जाते हैं। वृद्धों को समय देना, 15 दिनों तक वृद्धों के साथ रहना, उनकी अन्न, जल, वस्त्र, व्यवहार व औषधि से सेवा करना, उन्हें अपने हाथों से भोजन कराना, ये ही पितृ-पक्ष है।
उन्होंने आगे बताया कि पितृ-पक्ष में हम पर वृद्धों की आभा तंरगों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसीलिये हम पितृ-पक्ष में अधिक से अधिक समय वृद्धों के निकट व्यतीत करें। वृद्धों के चरणों को दबायें अर्थात् 15 दिनों में अधिक से अधिक वृद्धों की सेवा करें। यदि हम किसी कारणवश पूरे साल वृद्धों को समय नहीं दे पाते तो पितृ-पक्ष में समय दें। हमारे महान पुरूषों ने हमें बताया कि हम इन 15 दिनों में कोई नया कार्य शुरू न करें क्योंकि अगर हम नया कार्य शुरू करेंगें तो वृद्धों को समय नहीं दे पायेंगें। पितृ-पक्ष पहले आते हैं फिर नवरात्रे आते हैं अर्थात् पहले वृद्धों का पूजन फिर कन्या पूजन होता है।
इस अवसर पर विकास, ओमप्रकाष, मनीष, आषीष, गुड्डु, प्रवीन, अंकित, आजाद, विक्रान्त, वासु, विपिन इत्यादि का सहयोग रहा।