जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया ।
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेगा

मुजफ्फरनगर: 8 अक्टूबर 2025 जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा0) परीक्षा-2025 दिनांक 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वाह्न 09:30 बजे से पूर्वाहन 11:30 बजे तक व अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक) निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को सुचारू रूप से एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराने एवं उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन किये जाने तथा परीक्षा को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सकुशल, नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सभी कार्मिकों को जिला पंचायत सभागार मे दिया गया प्रशिक्षण ।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी में लगाए गए समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा 2025 के सम्बन्ध में दिये गये प्रशिक्षण का अनुपालन करते हुए परीक्षा को पारदर्शिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेगा परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा कोई भी अतिरिक्त व्यक्ति दिखाई ना दे,
उन्होंने कहा कि परीक्षा में लगाए गए सभी कार्मिक प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त कर ले एवं आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्मिक परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए ।
परीक्षा को पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ संपन्न कराए जाने हेतु अपर जिाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने संबंधित सभी अधिकारियों को परीक्षा की समस्त गतिविधियों के कार्यों पर बिन्दुवार व विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा जनपद के 23 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। जिसके लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में 23 केन्द्रों पर परीक्षा दिनांक 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वाह्न 09:30 बजे से पूर्वाहन 11:30 बजे तक व अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक) आयोजित होगी जिसमें कुल 10368 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन ) संजय कुमार सिंह, समन्वयक पर्यवेक्षक अनिल यादव सहित परीक्षा में लगाए गए अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।