लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने करवाचौथ के उपलक्ष्य में बाटी 100 साड़ियां

लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति द्वारा करवाचौथ के शुभ अवसर पर आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्र विभाग राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने करकमलों से 100 साड़ियों का वितरण किया।
कार्यक्रम में लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर कात्यानी जो उन्नति का ब्रांच क्लब है, की महिला सदस्याओं — लायन पारुल अग्रवाल, लायन ऋतिका गुप्ता और लायन मोहिका ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
साथ ही पंजाब नेशनल बैंक MCC के AGM सुनीत अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मंत्री जी ने उपस्थित महिलाओं को करवाचौथ पर्व के महत्व के बारे में बताया और बाल्मीकि जयंती की भी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने यह जानकारी दी । इसी के साथ साथ क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण की भावना को समर्पित रहता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक पदाधिकारी सीए लायन अजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक पदाधिकारी लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरमैन लायन डॉ. विवेक, जोन चेयरमैन सीए लायन मनीष बंसल, उपाध्यक्ष लायन ममता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन रेणु गुप्ता, लायन आलोक गुप्ता, क्लब सहसचिव लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन रूमा अग्रवाल, तथा मंदिर समिति के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।