अस्सिटेंट ड्रग कमिश्नर सहारनपुर मंडल द्वारा प्रताड़ित दवा व्यापारी ने केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान को लिखा शिकायती पत्र

अस्सिटेंट ड्रग कमिश्नर सहारनपुर मंडल द्वारा प्रताड़ित दवा व्यापारी ने केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान को लिखा शिकायती पत्र

मुजफ्फरनगर के दवा व्यापारी अंकित गर्ग ने मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान को एक शिकायती पत्र लिखा जिसमें उन्होंने अस्सिटेंट ड्रग कमिश्नर सहारनपुर मंडल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया की उनका दवाई का लाइसेंस 12 मार्च 2025 को बन गया था इसके बाद 23 अप्रैल 2025 को मुजफ्फरनगर ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा उस लाइसेंस का निरीक्षण हुआ था जिसका जवाब 1 सितंबर 2025 को दे दिया गया था ।
इसके पश्चात सभी विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी मेरा ड्रग लाइसेंस बहाल नहीं किया जा रहा था जिसके करण में मानसिक रूप से परेशान रह रहा हूं एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहा हूं ।
इस पत्र को सुभाष चौहान को मिलने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर शशि मोहन गुप्ता को सूचित किया जिस पर सुभाष चौहान ने उनसे इस लाइसेंस के दवा व्यापारी हित में तुरंत बहाली के लिए कहा ।
सूत्रों के माध्यम से खबर है कि लाइसेंस बहाली हो जाने के बाद भी जब तक व्यापारी सहारनपुर दरबार में हाजिरी नहीं लगता है तब तक उसको उसका बहाली का पत्र नहीं मिलता है ।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त उत्तर प्रदेश सरकार मैं अभी भी इस तरह की भ्रष्ट मानसिकता के अधिकारी उच्च पदों पर जमे हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *