आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर में मनाया काशीराम का परिनिर्वाण दिवस
विनय रतन ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान
रालोद को लगा बड़ा झटका एक जिला पंचायत सदस्य ने रालोद छोड़ी आजाद समाज पार्टी का थामा दामन
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में गुरुवार को आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी एकता मिशन संगठन की ओर से भोपा रोड स्थित एक बैंकट हॉल में काशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया इस दौरान बैंकट हॉल में भारी भीड़ मौजूद रही जिसमें भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे । भले ही कार्यक्रम काशीराम के परिनिर्वाण दिवस का हो मगर वक्ताओं का निशान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर ही रहा इसमें भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा कि काशीराम जी का एक ही नारा था जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी भागीदारी लेकिन भारी संख्या वालों को भागीदारी नहीं मिल रही है बल्कि कम संख्या वालों को बड़े पद दिए जा रहे हैं सचिवालय में पिछड़े और दलितों को किनारे किया जा रहा है काशीराम जी का सपना था कि बहुजन एकजुट रहे और अपनी वोट के प्रयोग से हर व्यवस्था पर कब्जा किया जा सकता है इसलिए वोट को अपना हथियार बना वोट विकास के लिए देना चाहिए वोट बेचना नहीं चाहिए
इस दौरान विनय रतन बोले कि 2027 में भाजपा को हराने के लिए झुकना भी पड़े तो है तैयार
इस दौरान कई स्थानीय नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। वरिष्ठ नेता मुसव्वीर गौर ने कहा कि इस बार मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी का होगा और सबसे अधिक ग्राम प्रधान पार्टी के समर्थन में जीतेंगे।
गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर विनय रतन ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हमें झुकना भी पड़े तो हम तैयार हैं। बाकी पार्टियों को भी दिल बड़ा करना चाहिए।
मायावती द्वारा योगी सरकार की तारीफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहनजी को किसी ने भ्रमित किया है, वे खुद ऐसा बयान नहीं देना चाहतीं, लेकिन उनके आसपास के लोग उन्हें गुमराह करते हैं।
विनय रतन ने कहा कि देश में आज भी जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को ‘आई लव मोहम्मद’ कहने पर आपत्ति है तो वही लोग पहले ‘आई लव इंडिया’ पर भी आपत्ति करते थे। यह पाप नहीं है, हम भी कहते हैं।
उन्होंने काशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बहुजन समाज को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए और ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के नारे को सशक्त बनाना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्य बीजेपी को हराना है। देश को बचाने के लिए हमें झुकना भी पड़े तो तैयार हैं। बड़ी पार्टियों को युवाओं को मौका देना चाहिए और दिल बड़ा करना चाहिए। राष्ट्रीय लोक दल नेता जिला पंचायत सदस्य युनुस चौधरी राष्ट्रीय लोक दल को झटका देते हुए राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है यूनुस चौधरी का कहना है कि वह दमदारी के साथ आजाद समाज पार्टी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा कि उनके मुकाबले में कोई नहीं है