पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार 19 नवंबर 2025 को सर्कुलर रोड स्थित पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्र और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

समारोह के अंत में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य ने छात्रों को मेहनत और लगन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।