पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार 19 नवंबर 2025 को सर्कुलर रोड स्थित पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्र और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

समारोह का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य पी जी टी (गणित)  सौरभ कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेल ध्वज फहराया गया, मार्च पास्ट्र का आयोजन व छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन दिया गया। खेल समारोह में 100 मी., 200 मी. दौड़, लंबी कूद, रिले रेस, ऊँची कूद, प्राथमिक कक्षा के छात्रों की बनाना रेस के अतिरिक्त बहुत सी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

समारोह के अंत में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य ने छात्रों को मेहनत और लगन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *