उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ.पी.सिंह द्वारा किया गया इंडियन पोटाश लिमिटेड के तितावी शुगर मिल गेट के सभी कांटो का निरीक्षण 

उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ.पी.सिंह द्वारा किया गया इंडियन पोटाश लिमिटेड के तितावी शुगर मिल गेट के सभी कांटो का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर : उत्तर पदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार दिनांक 19 नवंबर 2025 को उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ.पी. सिंह इंडियन पोटाश लि0 की इकाई तितावी शुगर काम्प्लेक्स तितावी पहुंचे जहां उन्होंने चीनी मिल के मिल गेट का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओ.पी.सिंह के द्वारा चीनी मिल गेट पर स्थित सभी कांटो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्हें सभी कांटे सही वजन प्रदर्शित करते पाये तथा सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुसार सही पायी गयी ।

निरीक्षण के दौरान उप गन्ना आयुक्त महोदय सहारनपुर, ज्येष्ट गन्ना विकास निरीक्षक तथा सचिव सहकारी गन्ना समिति लि. तितावी द्वारा मिल गेट पर गन्ना लेकर आये वाहनों में रैट्रो रिफलेक्टिव टेप भी लगाये गये जिससे कोहरे के समय वाहन दुर्घटना से बच सके तथा गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषकों की समस्त आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के समय चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना)  के.पी. सिंह मलिक, वरिष्ट प्रबन्धक (गन्ना)  नवीन पंवार तथा प्रबन्धक (गन्ना)  सविन्द्र कुमार उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *