श्रम विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर चलाया बाल श्रम मुक्त अभियान
विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के दौरान चार बालकों को कराया बाल श्रम मुक्त

मुजफ्फरनगर : जिलाधिकारी के आदेश अनुसार एवं सहायक श्रम आयुक्त मुजफ्फरनगर के निर्देशन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री शालू राणा थाना ए एच टी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चाइल्ड हेल्पलाइन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र की संयुक्त टीम ने मिलकर जनपद मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड सुजुडू चुंगी आर्य समाज रोड पर बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया जिसमें सर्कुलर रोड पर शिव कार वॉश एंड ड्राई क्लीन नियोजक संजय तोमर मेहताब चाय वाला सुजुडू चुंगी नियोजक मेहताब हाजी अनीश एंड संस आर्य समाज रोड नियोजक रशीद अहमद के यहां निरीक्षण कर चार बालकों को बाल श्रम मुक्त कराया श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा उपरोक्त नियोजक को निरीक्षण टिप्पणी जारी कर सभी बालकों का चिकित्सा परीक्षण करा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया बाल कल्याण समिति के आदेश अनुसार बालकों को उनके माता-पिता के सुपूर्द कर आगामी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने कहा जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री आदेश अनुसार जनपद को 2026 तक बाल श्रम मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलता रहेगा बच्चों का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है 14 वर्ष तक के आयु के बच्चे को सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा दी जाती है इसलिए सभी सेवायोजकों से आग्रह है कि अपने प्रतिष्ठान पर 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से बाल श्रम न कराये बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना पवार ने बच्चों की काउंसलिंग कर बच्चों कोउनके माता-पिता के सुपूर्द किया एवं हिदायत दी अपने बच्चों से बाल श्रम न कराए एवं अपने बच्चों को विद्यालय भेजें जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र सिंह ने कहा संस्था सदैव इस अभियान में प्रशासन की सहयोगी रहेगी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे अभियान को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर जगत सिंह सब इंस्पेक्टर छोटेलाल सब इंस्पेक्टर अमनेह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक चाइल्ड हेल्पलाइन(1098) सुपरवाइजर भुवनेश्वर एवं सदस्य
मोहन का सहयोग रहा