निकाह जिहाद के खिलाफ बिलाल मस्जिद के बाहर सभी समुदायों के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर पंचायत करेंगे समाजसेवी मनीष चौधरी

निकाह जिहाद के खिलाफ बिलाल मस्जिद के बाहर सभी समुदायों के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर पंचायत करेंगे समाजसेवी मनीष चौधरी

दूसरी शादी से टूटे परिवार के लिए पीड़िता को दिया न्याय दिलाने का भरोसा

मुजफ्फरनगर : बिना अनुमति, बिना कारण पति द्वारा किए गए कथित दूसरे निकाह के मामले ने शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अम्बा विहार निवासी तरन्नुम नामक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका निकाह वर्ष 2015 में हुआ था और उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन हाल ही में उसके पति ने मौलवियों के बहकावे में आकर उसकी सहमति के बिना दूसरा निकाह कर लिया। तरन्नुम के अनुसार पति दो महीनों तक घर नहीं लौटा और पूछने पर उसने दूसरी शादी स्वीकार भी कर ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर तीनों बच्चों सहित काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी गई।
बुधवार को पीड़िता शिव चौक पहुंची और अपनी व्यथा राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व समाजसेवी मनीष चौधरी को सुनाई। मनीष चौधरी ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कथित फर्जी निकाह निरस्त नहीं कराया गया और पीड़िता का घर नहीं बसाया गया, तो संस्था के कार्यकर्ता मस्जिद के बाहर सभी समुदायों के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर पंचायत करेंगे जरूरत पड़ी तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
तरन्नुम ने आरोप लगाया कि बुढ़ाना क्षेत्र की बिलाल मस्जिद से जुड़े कुछ मौलवी युवकों को बहकाकर झूठे गवाह, पैसों और लालच के सहारे दूसरी शादी करवा रहे हैं, जिससे अनेक परिवार उजड़ रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण उसे सामाजिक संस्था की शरण लेनी पड़ी।
समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि “बुढ़ाना क्षेत्र में मौलवियों का एक समूह निकाह जिहाद चलाकर बहन-बेटियों के घर उजाड़ रहा है। इस्लाम भी ऐसे निकाह की इजाजत नहीं देता। ये लोग समाज और धर्म दोनों के दुश्मन हैं। संस्था पीड़ित बहनों के साथ है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि समाधान न मिलने पर पीड़िता और उसके बच्चों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद सलीम ने मौलवियों को बक्सा नहीं जाएगा हम पीड़ित परिवार और समाजसेवी मनीष चौधरी  के साथ हैं
इस दौरान भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, मोहम्मद आरिफ समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़िता को सुरक्षा दिलाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *