सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है रोटरी क्लब मिडटाउन, संस्था ने अपना घर आश्रम, शुक्रताल के आग्रह पर 500 भोजन थाल, 40 बड़ी दरी एवं 30 कुर्सीयां की भेट

सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है रोटरी क्लब मिडटाउन

संस्था ने अपना घर आश्रम, शुक्रताल के आग्रह पर 500 भोजन थाल, 40 बड़ी दरी एवं 30 कुर्सीयां की भेट

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार दिनांक 14 दिसंबर 2025 को रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा अपना घर आश्रम, शुक्रताल के आग्रह पर 500 भोजन थाल, 40 बड़ी दरी एवं 30 कुर्सी प्रदान की गयी । इस अवसर पर आश्रम के सभी प्रभु जी के भोजन की व्यवस्था भी क्लब द्वारा की गयी है कार्यक्रम संयोजक CA अंकित मित्तल, मयंक मित्तल एवं मुकुल जैन रहे, अध्यक्ष सुशोभ बिंदल,सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने अपना घर आश्रम की गतिविधियों की प्रशंशा की एवं बताया कि मिडटाउन क्लब पहले से ही आश्रम का सहयोग करता आ रहा है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सहयोगी सुनील अग्रवाल, कौशल कृष्ण, राजन सिंघल, मोहन लाल मित्तल, सचिन अग्रवाल, मुनीश अग्रवाल, उमेश गोयल, शशांक जैन, अरविन्द गुप्ता, पियूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, नरेश शर्मा, देवेन्द्र अरोरा, मुनीश गोयल एवं मनोज गुप्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में सुमन बिन्दल, नेहा गोयल, नीतू सिंघल, आरती मित्तल, मुक्ता अग्रवाल, रमनबाला अग्रवाल एवं नेहा मित्तल इन सभी की उपस्थिति भी सराहनीय रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *