मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर : शुक्रवार को जनपद मुज़फ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज रात्रि 8:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन कक्ष तथा वार्डों की व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। उन्होंने मरीजों की स्थिति, उपचार की उपलब्धता और अस्पताल परिसर की स्वच्छता का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बढ़ती सर्दी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्दी-जुकाम, निमोनिया और श्वसन संबंधी बीमारियों वाले मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने, नवजात शिशुओं, वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने, साथ ही गर्म पानी, हीटर, कंबलों तथा आवश्यक औषधियों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने की चेतावनी देते हुए कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने हेतु ऐसे निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *