इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट रोहाना में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट रोहाना में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट में इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने प्रशासनिक भवन पर किया ध्वजारोहण किया

आज दिनांक 26-01-2026 को इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट में इकाई प्रमुख श्री लोकेश कुमार ने प्रशासनिक भवन पर 77वे गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया तथा अमृत इंटर कालेज के बच्चो ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। सुरक्षा अधिकारी ने इकाई प्रमुख को परेड की सलामी दी गई तथा गार्डो का निरीक्षण कराया। प्रशासनिक भवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कालेज के बच्चों एवं इकाई के कर्मकारों द्वारा अपनी अपनी कविताओं तथा गीतों से समा बांधा। इकाई प्रमुख ने प्रतियोगियो को पुरस्कार वितरण किया। इकाई प्रमुख़ ने अपनी समस्त टीम को मिल संचालन के लिए धन्यवाद किया तथा आईपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ0 पी0एस0 गहलौत के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। क्षेत्र के किसानों से निवेदन किया कि मिल में साफ़ सुथरा गन्ना आपूर्ति करे तथा नई प्रजाति के गन्ना बुआई के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर  आर0के0 तिवारी,  रामबीर ललर, पंकज बालियान, तरुण गौर, प्रमोद आनंद, एन0के0 रस्तौगी, एक्साइज इंस्पेक्टर तथा मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपथित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *