लायंस क्लब मुज़फ़्फरनगर ‘उन्नति’ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली उत्सव

लायंस क्लब मुज़फ़्फरनगर ‘उन्नति’ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली उत्सव

लायंस क्लब मुज़फ़्फरनगर ‘उन्नति’ द्वारा मेरठ रोड स्थित होटल ग्रैंड रेडियंट इन में होली उत्सव 2026 का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत रंगारंग एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। इन खेलों का कुशल एवं आकर्षक संचालन लायन रीना अग्रवाल द्वारा अपने विशेष अंदाज़ में किया गया। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली के रंगों के साथ आनंद और उमंग का भरपूर अनुभव किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं, ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन अनिल कंसल ने दी

इस आनंदमयी एवं यादगार बैठक में डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर लायन अजय अग्रवाल, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल, जोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल सहित लायन अमित गर्ग, लायन अतुल एरन, लायन निखिल मित्तल, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन डॉ. प्रवेश कुमार, लायन रोहित सिंघल, लायन नितिन गोयल, लायन दिनेश गर्ग, लायन कपिल गर्ग, लायन अनिल गुप्ता, लायन राजकुमार जिंदल सहित अनेक वरिष्ठ लायन सदस्य उपस्थित रहे।

लेडी लायंस में लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन शिवांगी गर्ग, लायन तनुजा एरन, लायन लेडीज़ अनूराधा मित्तल, नेहा जैन, निधि अग्रवाल, अनुपमा कर्णवाल, हेमलता माहेश्वरी, पूजा सिंघल, प्रगति गोयल, नेहा गर्ग, सुनीता कंसल, रिंकी गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रिभोज का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *