फुगाना में भाजपा नेता नितिन मलिक द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ने तोड़े रिकॉर्ड 

फुगाना में भाजपा नेता नितिन मलिक द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ने तोड़े रिकॉर्ड 

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से उमरी ग्रामीण की भीड़, रंग और गुलाल उड़ाकर मस्ती के साथ खेली गई होल

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। गांव फुगाना स्थित मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैंकट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक द्वारा किया गया। क्षेत्र भर से पहुंचे लोगों ने रंग-गुलाल के साथ होली खेली और एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के सामूहिक आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और क्षेत्र में आपसी भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा बनी हुई है और नितिन मलिक के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

राजनीतिक हलकों में भी इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चर्चाएं हैं कि नितिन मलिक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है, तो क्षेत्र की जनता उनका समर्थन करने को तैयार है।
मंच से संबोधित करते हुए नितिन मलिक ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर लाकर प्रेम और एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक सौहार्द का प्रतीक बताया।
कुल मिलाकर यह होली मिलन कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और जनसंपर्क का सफल उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *