मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण मीटिंग का हुआ आयोजन

आज मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक मीटिंग वसुंधरा स्थित संगठन के पदाधिकारी संजीव वर्मा के आवास पर हुई ।
आज की मीटिंग में दवा व्यापारियों को हो रही परेशानियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा हुई । दवा व्यापारियों को नवीन लाइसेंस के लिए पोर्टल की जटिलता, नवीन पोर्टल में गोदाम के लाइसेंस एवं रिन्यूअल में आ रही समस्याओं का निस्तारण न होने एवं अन्य दवा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई ।
संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय से अपील की की वह जनपद में चल रहे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही कराने की अपील की क्योंकि ऐसे मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाइयां धड़ल्ले से बिक रही है l ऐसे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों की वजह से जो नकली दवाइयां को बेचने में लिप्त हैं रजिस्टर्ड लाइसेंस धारी भी बदनाम होता है ।
आज की बैठक में संस्थापक चेयरमेन प्रमोद मित्तल, सतपाल सिंह डॉक्टर आरके गुप्ता पुष्पेंद्र मलिक सुरेंद्र गर्ग संजीव सिंघल मनोज गर्ग दिव्य प्रताप सोलंकी सतीश तायल कुलदीप शर्मा सुधीर यादव आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे l