पति- पत्नी व दो बच्चों मासूम की मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पति पत्नी व दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में कोहराम मच गया घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से छानबीन की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है जहां मोहल्ला सरवट के गली नंबर 6 में 32 वर्षीय इनाम नाम के व्यक्ति जो कि पेंटर का काम करता है का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला वही उसकी पत्नी नूरीन 30 इस कमरे में फर्श पर पड़ा मिला तो वही बेड पर डेढ़ वर्षीय आहिल और मात्र डेढ़ माह की अक्सा कश्यप बेड पर पड़ा मिला सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो परिवार के लोगों को शक हुआ जिसके बाद परिवार के लोगों ने इनाम के कमरे में झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद दरवाजे की कुंडी को तोड़कर मृतक इनाम के शव को पंखे से नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एसपी देहात आदित्य बंसल सीओ सिटी और को नई मंडी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर बुलवाई गई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद मृतक इनाम के कमरे में जाकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया बताया जा रहा है कि इरशाद की बहन आई हुई थी और इनाम ने उसे ईददी के नाम के ₹1700 दिए थे जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ बताया जा रहा है कि देर रात तक कमरे से लड़ाई की आवाज आती रही और सुबह होने पर घर का नजारा देखकर कोहराम मच गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह कलह का मामला है जिसमें इरशाद का शिव पंखे से लटका मिला है और उसकी पत्नी का कमरे के फर्श पर पड़ा है दो बच्चे हैं जिनके व बेड पर मिले है यह जांच का विषय है की इनका जहर दिया गया है या फिर गला दबाकर उनकी हत्या की गई है इस पूरे मामले की बारी की से छानबीन की जा रही है बताया जा रहा है कि बहन को ईददी भी देने के चलते पति पत्नी में झगड़ा हुआ था फिलहाल यह जांच का विषय है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है मृतकों को कोई शकों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।