दिल्ली में रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष अंकित बालियान रालोद में हुए शामिल

दिल्ली में रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष अंकित बालियान रालोद में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर के 40 से भी अधिक ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधि भी हुए रालोद में शामिल

दिल्ली/ मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है । गुरुवार को देश के बड़े किसान नेता स्व: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी रहे किसान नेता स्व: चंद्रपाल फौजी के भतीजे अंकित बालियान ने मुजफ्फरनगर से भारी भीड़ और लगभग 40 से भी अधिक ग्राम प्रधान , पूर्व प्रधान व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली पहुंच कर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी के 25 तुगलक रोड स्थित आवास पर राष्ट्रीय लोक दल के सदस्यता ग्रहण की है । इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में अंकित बालियान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए क्षेत्र का युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से जोड़ने के लिए भी कहा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से किसानों और मजदूरों के लिए कार्य करती आई है और वह स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के बताए हुए रास्ते पर चलकर किसानों के हित में कार्य करें।

oplus_2

राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने अंकित बालियान का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की पार्टी केवल एक ही है और वह राष्ट्रीय लोक दल है.. अंकित चौधरी का परिवार एक प्रतिष्ठित किसान परिवार रहा है इसलिए भारतीय किसान यूनियन में रहकर किसानों की सेवा की है और अब राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए हैं तो किसानों की सेवा करेंगे।
अंकित बालियान ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से देश के काम आया है उनके दादाजी ने आजादी की लड़ाई लड़ी है उनके दादाजी तो पैदा ही जेल में हुए थे और उनके ताऊजी चंद्रपाल फौजी ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है और हमेशा पूरा परिवार किसानों के लिए समर्पित रहा है। अंकित बालियान ने यह भी कहा कि उनके साथ मुजफ्फरनगर के हर बिरादरी के जनप्रतिनिधि हैं 40 से भी अधिक ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन थामा है और आज से उनका मिशन राष्ट्रीय लोकदल को गांव-गांव गली-गली तक दोबारा पहुंचने का रहेगा और जयंत चौधरी की मदद करते हुए राष्ट्रीय लोकदल को निस्वार्थ आगे बढ़ने का काम करेंगे उन्हें पद या टिकट की कोई लालसा नहीं है। जो भी निर्देश चौधरी जयंत सिंह उन्हें देंगे वह उसका पालन करेंगे

इस दौरान बिजनौर से सांसद चंदन चौहान भी मौके पर मौजूद रहे चंदन चौहान ने अंकित बालियान को चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ने के लिए कहा है।
इस दौरान अर्जुन पहलवान, कुलबीर प्रधान खानूपुर, अनुज प्रधान छछरौली, अशोक राठी ग्राम प्रधान दुधाहेड़ी, दीपक राठी ताजपुर, राजकुमार प्रधान बेगराजपुर, हरीराज जोहरा, सत्येंद्र राठी सोंटा मुखिया, मुजफ्फर अली प्रधान कल्याणपुर, इनायत प्रधान हुजूर नगर, गौरव राठी शाहडब्बर , विपिन राणा प्रधान गोहरनी, दिलशान प्रधान बसधाडा, दुष्यंत खूब्बा पुर, सुमित कश्यप प्रधान, बलराज कश्यप, कुशल धीमान, ओमपाल कश्यप, नरेश कश्यप, विपिन त्यागी प्रधान, संदीप कश्यप, गुफरान त्यागी प्रधान, नाजिम त्यागी, लताफत प्रधान साँझक, मोहित बालियान, चांद वीर सिंह फौजी, अनुपम चौधरी, विजेंद्र प्रमुख, कैप्टन अर्पित बालियान, देवेंद्र प्रधान बागपत, विजेंद्र मलिक, चौधरी जयकुमार, नकुल प्रधान, निखिल प्रधान तिरपाडी, संजीव राठी सोंटा, सागर कश्यप आदि सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *