द. एस. डी. पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का उत्कृष्ट रिजल्ट

द. एस. डी. पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का उत्कृष्ट रिजल्ट

मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”

शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा में द. एस. डी. पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम अभूतपूर्व रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धि का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी क्रमशः सुहानी अग्रवाल (99.40%), तरु गुप्ता (99.20%), अनन्या गोयल (99%) द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया गया। 43 विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत (100 %) अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया गया। जिसमें अंग्रेजी विषय में 15, संस्कृत में 15, सूचना प्रौद्योगिकी में 6 , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 6 विद्यार्थियों द्वारा शत प्रतिशत (100 %) अंक प्राप्त किए गए। 65 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में आनंद एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना  द्वारा विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *