दिव्य ध्यान योग आश्रम में आभार बैठक आयोजित, “आत्म बोध चेतना के पुष्प” पुस्तक विमोचन समारोह को बताया ऐतिहासिक

मुजफ्फरनगर : पचेंड़ा रोड स्थित राधिकापुरम में स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में एक महत्वपूर्ण आभार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दिव्य ध्यान योग आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने 11 मई को आयोजित अपने तृतीय दीक्षा दिवस समारोह एवं आत्म बोध चेतना के पुष्प पुस्तक के भव्य विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कहा कि 11 मई का आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। उन्होंने कहा कि आत्म बोध चेतना के पुष्प पुस्तक का विमोचन समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसे सभी ने सराहा।
संजय मिश्रा ने समारोह में शामिल हुए सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर केके शर्मा ने भी दीक्षा दिवस समारोह में पहुंचे अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में संजय मिश्रा, केके शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, रमन शर्मा, रवि शर्मा, संजय गौतम, सतेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, सौराज सिंह एवं पंकज शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।