शिवसेना कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव का जन्मदिन , 3 दिसंबर को शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल जी मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रतिनिधि महासम्मेलन को संबोधित कर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे

शिवसेना कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव का जन्मदिन

3 दिसंबर को शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल जी मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रतिनिधि महासम्मेलन को संबोधित कर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे


मुजफ्फरनगर, 25 नवंबर 2026:  शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख माननीय ललित मोहन शर्मा जी के आह्वान पर प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री माननीय प्रतापराव जाधव जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शिवसेना के पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी सहित महिला पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 दिसंबर 2026 को शिवसेना के वरिष्ठ प्रतिनिधि मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिवसेना के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिजीत अड़सुल जी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव बिट्टू सिखेड़ा, प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, शरद कपूर, गौरव गर्ग, अनुज चौधरी, मंगतराम सोनकर, विकास पुंडीर, सोनू पाहीवाल, सत्यम प्रधान, उज्ज्वल पंडित, प्रभात रावत, ललित रहेला, हेम कुमार कश्यप, राजेश अरोड़ा, सोनू कश्यप सहित अनेक शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *