रामपुर पहुंचे सपा का प्रतिनिधिमंडल, मौलाना जौहर विश्वविद्यालय मामले पर ली जानकारी; विधायक पंकज मलिक भी रहे शामिल

रामपुर पहुंचे सपा का प्रतिनिधिमंडल, मौलाना जौहर विश्वविद्यालय मामले पर ली जानकारी; विधायक पंकज मलिक भी रहे शामिल


रामपुर/मुजफ्फरनगर:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रामपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक भी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पक्षों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शिक्षा के अधिकार, संविधान की मूल भावना तथा गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग के छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी हर स्तर पर जनता की आवाज़ उठाती रहेगी और इस दिशा में अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *