भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिलाध्यक्ष बने ग्राम दुधली के प्रधान शोभित पुंडीर
शनिवार को मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा के गांव दूधली में भारतीय किसान यूनियन सेवक अराजनीतिक की संगठन विस्तार को लेकर अहम पंचायत हुई।
जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राकेश राजपूत जी, प. उ. युवा अध्यक्ष प्रशांत राणा, मण्डल अध्यक्ष अजमल पुंडीर, मण्डल सचिव गय्यूर अली, अंकुर राणा बलवाखेड़ी, रोहित राणा सतीश राणा प्रवीण राणा, मंजीत राणा, धीरज राणा अखिल भारतीय करणी सेना, सुरेन्द्र कश्यप जिला मंत्री भाजपा, भूपेंद्र प्रधान जी इंद्रगढ़, आदि।
पंचायत की आज की अध्यक्षता सुभाष चौहान ने की, मंच का संचालन ओमवीर सिंह आर्य, ठाकुर बृजपाल सिंह, उदयराज चेयरमैन, ठाकुर रामभूल सिंह इंटर कॉलेज अध्यक्ष, ठाकुर सुभाष सिंह इण्टर कालेज मैनेजर, कुलदीप पुंडीर, अमित पुंडीर, आर्यन शर्मा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने कहा कि योगी सरकार में किसान सुरक्षित है एवं गन्ने का उचित मूल्य किसान को मिल रहा है एवं शोभित पुंडीर को शुभकामनाएं दी।
ठाकुर शोभित पुंडीर को जिलाध्यक्ष, ठाकुर नेत्रपाल को जिला सचिव और कुलदीप शर्मा को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम ने दी।