वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक किया गया फ्लैग मार्च

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति अभियान-6.0 का शुभारम्भ, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक किया गया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर:  शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान-6.0 का शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 11.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पैदल मार्च एवं महिला जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पैदल मार्च के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिव चौक स्थित भगवान शिव के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

मिशन शक्ति अभियान-6.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

पैदल मार्च के दौरान आमजन को संदेश दिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा हिंसा जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस प्रतिबद्ध है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने तथा महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि अथवा महिला संबंधी अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर  अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अक्षय संजय महाडीक, मिशन शक्ति नोडल अधिकारी/पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *