सोनार समाज ने हर्सोल्लास से मनाया श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव, बुजुर्गो को किया पटका पहनाकर सम्मानित, हवन पूजन के बाद हुआ प्रसाद वितरण

सोनार समाज ने हर्सोल्लास से मनाया श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव

बुजुर्गो को किया पटका पहनाकर सम्मानित, हवन पूजन के बाद हुआ प्रसाद वितरण

मुज़फ्फरनगर : आज मुजफ्फरनगर के भगत सिंह रोड स्थित सुनारो क़ी धर्मशाला पर सुनारो के अग्रज श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव, पूजा अर्चना के बाद बुजुर्गो का हुआ पटका पहनाकर सम्मान, जन्मोत्सव मे उपस्थित सैंकड़ो क़ी भीड़ ने बाबा के जन्मोत्सव को मनाया पर्व के रूप मे कार्यक्रम मे सोनार समाज समन्वय समिति के तत्वाधान मे हुआ प्रसाद वितरण

मुज़फ्फरनगर : आज मुजफ्फरनगर के भगत सिंह रोड स्थित सुनारों की धर्मशाला पर श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुजफ्फरनगर द्वारा सुनार समाज के अग्रज श्री अजमीढ़ जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो सुनार बन्धुओ द्वारा अजमीढ़ जी महाराज क़ी मूर्ति पर फूल मालाये और पटका पहनाकर पूजा अर्चना की साथ ही जन्मोत्सव के उपलक्ष में महायज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों द्वारा आहुति देकर  अजमीढ़ जी महाराज के पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लिया ।

पूजा अर्चना के बाद समिति के प्रधान पवन वर्मा  द्वारा सीताराम वर्मा एडवोकेट,भोपाल मास्टर , तृषपाल मास्टर ,राजपाल मास्टर  हरसोली वाले, रामकुमार वर्मा बिजली वाले, शिवम वर्मा, विजय वर्मा, ओम प्रकाश मास्टर , अनिल वर्मा ट्रेलर, नरेंद्र भारती, सुशील वर्मा डाई वाले, आदि का गले में पटका पहननाकर सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया । सोनार समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष पवन वर्मा द्वारा जन्मोत्सव में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सोनार समाज को एकजुट होकर संगठित होना है तभी हम अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे श्री पवन वर्मा जी द्वारा की आने वाले समय में यह जन्मोत्सव कार्यक्रम और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा, कार्यक्रम में उपस्थित सीताराम एडवोकेट द्वारा भी अजमीढ़ जी महाराज जन्मोत्सव कार्यक्रम की प्रशंसा की गई साथ ही यह भी समाज को आह्वान किया गया की आने वाले समय में सभी एकजुट होकर अपने समाज को आगे बढ़ाएं और अपने पूर्वजों को याद करते हुए जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सोनार समाज अपनी भागीदारी उपस्थित कराये ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, समिति के महासचिव सुनील कुमार वर्मा पत्रकार, समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा फौजी, समिति के उपाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, नरेंद्र भारती, रवींद्र वर्मा विरालसी, रोहतास वर्मा, हिमांशु वर्मा, मनोज वर्मा पाजेब वाले, अमित वर्मा, विकास वर्मा, अनिल वर्मा ट्रेलर, शिवकुमार वर्मा ट्रेजरी, शिवम वर्मा,तृषपाल मास्टर , भोपाल मास्टर , राजपाल मास्टर हरसोली वाले, ओमप्रकाश मास्टर , रमेश वर्मा, नितिन वर्मा, बिनोद वर्मा शाहपुर ज्वेलर्स, आशु वर्मा, हर्ष वर्मा, सुनील वर्मा कृष्णापुरी, शोभित वर्मा, सुधीर वर्मा, नितिन वर्मा, संजीव वर्मा मास्टर , वैभव वर्मा एडवोकेट, मोनू वर्मा, के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *