रोहाना कलां चीनी मिल में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ

रोहाना कलां चीनी मिल में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने केन कैरियर में गन्ना डालकर किया पेराई सत्र का शुभारंभ, किसानों की खुशहाली की कामना


मुजफ्फरनगर:  जनपद मुजफ्फरनगर के रोहाना कलां स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल परिसर में हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह और मिल इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के साथ संयुक्त रूप से केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने ईश्वर से नए पेराई सत्र के सफल संचालन तथा किसानों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में गन्ना सोसायटी के अध्यक्ष अनिल त्यागी, एससीडीओआई अनुग्रह श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, चीफ इंजीनियर वीर सेन, विभागाध्यक्ष (एचआर एवं लीगल) आरके तिवारी, विभागाध्यक्ष (अकाउंट्स) तरुण कुमार गौड़, विभागाध्यक्ष (गन्ना) संजीव कुमार, विभागाध्यक्ष (प्रोडक्शन) पंकज कुमार बालियान, प्रबंधक (मार्केटिंग एवं विधि) आरके पाण्डेय, हेड आईटी पंकज कुमार, मुख्य अभियंता प्रमोद आनंद, जसमेंद्र सिंह (गेट इंचार्ज), विशाल तिवारी, पंकज शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य किसान, मिल अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
चीनी मिल प्रबंधन ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए सभी किसानों और कर्मचारियों के सहयोग की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *