एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत हेतु निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर : दिनांक 2 नवंबर को 82 बटालियन, एनसीसी, मुजफ्फरनगर के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल के कुशल निर्देशन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर के कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत के संकल्प के साथ जन जागरूकता रैली निकल गई। रैली का प्रारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। यह रैली जाट कॉलोनी चौराहा होते हुए जाट कॉलोनी की विभिन्न गलियों में निकाली गई। सर्कुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल के निकट रैली सर्कुलर रोड पर पहुंची एवं कैडेट्स वापस विद्यालय पहुंचे।

रैली में सभी कैडेट्स ने देश को टीबी मुक्त बनाने हेतु संकल्प को प्रदर्शित करते हुए नारे लगाए- जैसे- ‘हम सब ने यह ठाना है, भारत को टीवी मुक्त बनाना है’, ‘जन-जन की है यही पुकार, टीवी मुक्त हो भारत हमार’, ‘करो योग, रहो निरोग’ आदि। रैली का संचालन केंद्रीय विद्यालय के ए एन ओ लेफ्टिनेंट आदेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *