बंगाल में गूंजे देश विरोधी नारे पर गृह मंत्रालय का ऐक्शन, क्या है शुक्रयान-1 के लॉन्च की तारीख

चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्र ग्रह पर जाने की तैयारी कर रहा है। इसरो ने जानकारी दी है कि इस मिशन में अंतरिक्ष यान को ग्रह तक पहुंचने में 112 दिन लगेंगे। इसका नाम वीनस ऑर्बिटर मिशन (वीओएम) है। यान की लॉन्चिंग कब होगी, ऐलान हो गया है। शुक्र ग्रह के लिए भारत का यह पहला प्रयास होगा। इसका उद्देश्य ग्रह के वायुमंडल, सतल और भूवैज्ञानिक विशेषताओं का अध्ययन करना है। भारत सरकार द्वारा इस मिशन के लिए 1,236 करोड़ रुपए(लगभग 150 मिलियन डॉलर) की धनराशि स्वीकृत की गई है

लेबनान में कहर बनकर टूट चुकी इजरायली फौज अब जमीनी हमला करने वाली है। मंगलवार को इजरायली फौज ने लेबनानवासियों को अल्टीमेटम जारी किया कि वे दक्षिणी हिस्से से तुरंत उत्तर की तरफ चले जाएं क्योंकि उनकी फौज जमीनी हमला करने वाली है। इस चेतावनी के साथ ही लेबनान का गाजा जैसा हाल होने का खतरा बढ़ गया है। लेबनान में अभी तक इजरायली हमलों में 1000 लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें हिजबुल्लाह चीफ सैयद हसन नसरल्लाह समेत सैकड़ों हिजबुल्लाह आतंकी शामिल हैं। इससे पहले गाजा में इजरायली फौज ने कम से कम 44 हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। दूसरी तरफ हिजबुल्लाह ने भी इजरायल को चुनौती देते हुए कहा है कि वे झुकेंगे नहीं और इजरायली फौज के खिलाफ आमने-सामने की लड़ाई को तैयार हैं।

रविवार को कोलकाता के जादवपुर इलाके में आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी नारे भी गूंजे। निकाले गए एक विरोध मार्च के दौरान ‘कश्मीर मांगे आजादी’ का नारा सुनाई दिया। इस सिलसिले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारत विरोधी नारे लगाए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय हरकत में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *