नए साल को लेकर आबकारी विभाग ने जनपद मुजफ्फरनगर में की चेकिंग

नए साल को लेकर आबकारी विभाग ने जनपद मुजफ्फरनगर में की चेकिंग

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन में नववर्ष के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध स्प्रिट/अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये के निम्मित चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.12.2024 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर एवं क्षेत्र-3, जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा मय अधीनस्थ स्टॉफ मीरापुर बिजनौर मार्ग पर स्थित गंगा बैराज पर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान मीरापुर बिजनौर पर आने-जाने वाले वाहनों एवं टैंकरों की सघन चैकिंग की गयी। आबकारी टीम द्वारा मीरापुर बिजनौर मार्ग पर स्थित होटल/ढ़ाबों पर भी सघन चैकिंग करते हुए नववर्ष के दृष्टिगत होटल/ढ़ाबों संचालकों को निर्देश दिये गये कि आबकारी विभाग द्वारा बिना अकेजनल बार लाइसेंसेस प्राप्त किये किसी भी दशा में मदिरापान न होने पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *