चरथावल विधानसभा के ग्राम छीमाऊ में ग्राम वासियों से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे सुभाष चौहान
मुजफ्फरनगर : सोमवार में चरथावल विधानसभा के ग्राम छीमाऊ में भाजपा नेता सुभाष चौहान ग्राम वासियों से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे । सुरेंद्र कश्यप के आवास पर भाजपा नेता सुभाष चौहान ने सभी ग्राम वासियों को आश्वासत किया कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित या अन्य किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो उन्हें अवगत कराये । उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों ने भी गांव में आकर ग्राम वासियों का हाल-चाल जानने पर भाजपा नेता सुभाष चौहान का धन्यवाद दिया
इस अवसर पर मुखिया नरेंद्र सिंह पुंडीर, दूधली ग्राम प्रधान पिता बृजपाल सिंह पुंडीर, अरुण प्रताप सिंह, छीमऊ ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान मुलल्ड शर्मा, शेर सिंह कश्यप, दिनेश राणा, प्रीतम राणा, सुभाष उर्फ पप्पी, अमरपाल पांचाल, महिपाल सिंह, बाबू सिंह, राज सिंह, कैप्टन सतीश, कुलदीप पुंडीर आदि उपस्थित रहे