शुगर मिल अधिकारियों ने कहा कि घटतोली के नाम पर IPL शुगर रोहाना कलां को बदनाम करने की हो रही है साजिश
मुजफ्फरनगर : आईपीएल शुगर मिल रोहाना कला के अधिकारियों ने कहा कि इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर यूनिट रोहाना कलां से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर चलाई जा खबर के बारे में हम खण्डन करते है कि दिनांक 26.12.2024 की रात्रि में हरिओम त्यागी पुत्र वेदप्रकाश त्यागी ग्राम घलौली, जनपद सहारनपुर ने मिल में गन्ना ट्राली लेकर आये तथा घटतौली का आरोप लगाकर मिल को चार घण्टें बन्द रखा गया। जिसमें उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर व जिला गन्ना अधिकारी, मुजफ्फर नगर के निर्देश पर प्रभारी सचिव, सहकारी गन्ना समिति, रोहाना कलां के समक्ष गन्ना ट्राली कांटे पर बाँट रखकर सभी तौल कांटो का निरीक्षण किया गया था, उक्त सभी तौल कांटे जांच में सही पाये गये। किसान हरिओम त्यागी, निवासी घलौली की उक्त शिकायत, प्रभारी सचिव, सहकारी समिति रोहाना के समक्ष गलत व आधारहीन पायी गयी थी, जिसकी रिपोर्ट मौखिक रूप से जिला गन्ना अधिकारी / उप गन्ना आयुक्त व प्रशासन को दी गई थी। जिला प्रशासन एवं गन्ना विभाग, उत्तर प्रदेश व वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक द्वारा समय-समय पर कांटों की चैकिंग की जाती है और हमारे यहाँ कांटे जाँच में हमेशा सही पाये जाते है। शुगर मिल के अधिकारियों ने बताया कि हमारे द्वारा यह प्रयास होता है कि हमारे क्षेत्र के किसानों को कोई परेशानी व नुकसान न हो। हमारे द्वारा अपने कृषकों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र से उच्च गुणवत्ता के उर्वरकों को उचित दर पर उपलब्ध किया जा रहा है तथा गन्ना भुगतान मे इस मिल की अग्रणी भूमिका है इंडियन पोटाश लिमिटेड किसानों से जुडी हुई एक संस्था है तथा कृषक भी आई०पी०एल० से जुडे हुए है। इसके अतिरिक्त जिम आदि की स्थापना कृषकों के बच्चों के स्वास्थ के लिए की गयी है। क्षेत्र के किसानों का भी कम्पनी को हमेशा सहयोग मिलता रहा है और आगे भी उसी
सहयोग की अपेक्षा रखते है। मीडिया के माध्यम से घटतौली आदि की खबरे प्रसारित कर आई०पी०एल० की छवि को धूमिल करने का प्रयास मात्र है। इसलिये सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि हमारे और आपके बीच जो पिछले 14 वर्षो से सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध बने हुए है । उन्हें आगे भी जारी रखा जाये, यह मिल सभी किसान भाईयों की है, इसकी उन्नति मे क्षेत्र व क्षेत्रवासियों का सहयोग अपेक्षित है। हमारा पक्ष सुने बिना एक तरफा जो भी खबरे निकाली जा रही है हम उसका पूर्णरूप से खण्डन करते है।