मुफलिसी की भेंट चढ़ गई नेशनल खिलाड़ी दो सगी बहने ?…

नेशनल खिलाड़ी 2 सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

कहीं मुफलिसी की भेंट तो नहीं चढ़ गई नेशनल खिलाड़ी दो सगी बहने ?…

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है जिसमें दो सगी बहनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में कबड्डी की नेशनल लेवल की खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसमें परिजनों के द्वारा बिना पुलिस को सूचना किया दोनों बहनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया । इसी बीच ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी

जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना क्षेत्र के गांव गड़मलपुर सागड़ी में गत 17 जनवरी को दो बहने कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी भी है परिवार संग रात में सोई तो थी लेकिन सुबह उठ नहीं सकी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया था । वहीं घटना के 5 दिन बाद किसी ग्रामीण के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और साथ ही किसी अनहोनी का भी अंदेशा जताया जिसके चलते थाना फुगाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों बहनों ने मोबाइल के विवाद को लेकर किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है।
थाना फुगाना क्षेत्र के गांव गड़मलपुर सांगड़ी में 17 वर्षीय मनीषा गोस्वामी और 16 वर्षीय काजल गोस्वामी दोनों सगी बहनों के बीच 17 जनवरी की रात मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों बहने रात के समय अपने परिजनों के साथ सो गई थी लेकिन सुबह जब उन्हें जगाया गया तो वह अपने बिस्तर में मृत पाई गई थी।जिस पर परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों बहनों का 18 जनवरी को अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन किसी ग्रामीण के द्वारा मामले की सूचना थाने में दी गई तो थाना प्रभारी फुगाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक युवतियों के परिजनों से पूछता शुरू कर दी वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है
मृतक मनीषा और काजल दोनों नेशनल लेवल की कबड्डी की खिलाड़ी थी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते इन बहनों को उनके माता-पिता नया मोबाइल नहीं दिला सके थे। मृतक इन बहनों की माँ रूपेश गोस्वामी की माने तो 17 तारीख को मोबाइल ना मिलने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद अगले दिन यह दोनों बहने अपने बिस्तर में मृत पाई गई थी गांव में चर्चा है कि इन दोनों बहनों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है।
जिसके चलते पुलिस अब इस मामले को लेकर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
इस मामले को लेकर जहाँ मृतक बहनों की मां रुपेश गोस्वामी का कहना है कि कुछ नहीं था दोनों की फोन पर लड़ाई हो रही थी लड़की बोल रही थी पापा मुझे फीस भी चाहिए ₹13000 फीस थी मैंने कहा या तो फीस ले लो तेरा बाप बहुत गरीब है मैं अपना जैसे तैसे गुजारा कर रही हूं मैंने कहा मैं बेटी फोन भी दे देंगे वह बोल रही थी मम्मी हमारे पेपर हो जाएंगे लड़की बोल रही थी हम नहीं देंगे तुमको दवाई फिर इनके पापा ने कहकर के दवाई दिलवा दी एक अपनी फाइल बना रही थी स्कूल की और एक पढ़ाई कर रही थी हम लोग यही लेते हुए थे सवेरे जगाया और दवाई ले ले मैंने कहा मुझे उठा नहीं जा रहा है तो उन्होंने कहा मैं बिटिया को जगाता हूं फिर उठकर उन्होंने मुझको आवाज लगाई बोले की बिटिया बोल नहीं रही है फिर कुछ नहीं पता मैं बेहोश हो गई क्या हुआ क्या नहीं हुआ मोबाइल की वजह से ही झगड़ रही थी उनके पिता ने कहा या फीस ले लो या मोबाइल ले लो मैं बहुत गरीब हूं मैं मजदूरी करता हूं मुझे एकदम आपके सॉन्ग पूरे नहीं होंगे यह खेलते थे बच्चे इनके ऊपर भी खर्च किया पुणे खेलने गई थी 15, 16000 रुपए का खर्च वहन किया था ₹13000 फीस में दिए थे मजदूर आदमी है उनके पिता मुझे दिल की बीमारी है बिटिया कि हमें फोन चाहिए।
तो वही इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि आज अवगत कराना है कि थाना फुगाना पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गढ़मलपुर सागड़ी में कल शौकीन पुत्र सीता द्वारा अपनी दो बेटियों का दाह संस्कार बिना पुलिस को बताएं इसमें कर दिया गया ऐसी सूचना थाना फुगाना पर प्राप्त हुई है इसमें किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है इसमें एसओ फुगाना और उनकी टीम मौके पर गांव में मौजूद हैं और इस मामले की संपूर्ण जांच जो है की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *