नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आईपीएल शुगर मिल रोहाना में मिल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित दिलाई गई शपथ

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आईपीएल शुगर मिल रोहाना में मिल कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित दिलाई गई शपथ

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में गुरुवार को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शासन के निर्देशानुसार इण्डियन पोटाश लि. की चीनी इकाई रोहाना कलां के परिसर में मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मिल में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण की गई। कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु।
दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को BIS मानक वालेहेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे ।
चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें।
लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे।
तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे ।
गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे।
शराब पीकर या नशें की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
घर पर बच्चे इंतजार कर रहे है, अतः मै सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊँगा।

हवा के झोंके से बुझी मोमबत्ती तो दोबारा जल जायेगी, पर सड़क पर जरा सी लापरवाही में गयी जान वापस नहीं आयेगी।


शपथ ग्रहण समारोह में इकाई प्रमुख लोकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (मा०संसा०/विधि) आर. के. तिवारी, प्रबन्धक (लेखा) तरूण कुमार गौड़, विभागाध्यक्ष (उत्पादन) पंकज बालियान, विभागाध्यक्ष (गन्ना) अरविन्द कुमार, उप प्रबन्धक (गन्ना) संजीव चौधरी, सहायक प्रबन्धक (आईटी) रजत चौधरी, आदेश शर्मा, कुलवन्त सिंह, प्रमोद कुमार, अमित त्यागी, अमित कुमार, हरजीत सिंह,
पंकज शर्मा आदि ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *