विकास क्षेत्र बघरा के बी आर सी कार्यालय पर नोडल शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ

बघरा ब्लॉक क्षेत्र के बी आर सी कार्यालय पर नोडल शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न

 

मुजफ्फरनगर : खंड विकास बघरा क्षेत्र में स्थित के बी आर सी कार्यालय पर नोडल शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को संपन्न हुआ जिसमें मास्टर ट्रेनर्स ने अध्यापकों को इस बात में निपुण किया कि आउट ऑफ स्कूल अर्थात ऐसे बच्चे जो विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

निशुल्कः शिक्षा के मौलिक अधिकार के अंतर्गत जिनकी उम्र 6 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य है, उनको विद्यालयो में कैसे नामांकित किया जाए, और नामांकित करने के बाद उनको किन विधियो व शैलियो से पढाकर बच्चों को शिक्षित किया जाये। प्राथमिक शिक्षा
‘निशुल्कः शिक्षा एवं मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आता है’ जिस कारण 6 वर्ष से लगाकर 14 वर्ष की आयु तक के बालकों को भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्कः शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। परंतु फिर भी कुछ बच्चे किन्हीं कारणों से प्राथमिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं जैसे भट्टो पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चे घुमंतू जाति वर्ग के परिवारो के बच्चे और अन्य किन्हीं निर्बल वर्ग आदि के बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं।

ऐसे बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सर्वे कराकर चिन्हित किया जाता है और चिन्हित करने के उपरांत उनका विद्यालय में नामांकित किया जाता है नामांकन के पश्चात बच्चों को कैसे पढाया जाए। बीआरसी कार्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रधान अध्यापकों व नोडल अध्यापकों को प्रशिक्षित किया किया गया प्रशिक्षण को मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षक पूजा, एआरपी पुष्पेंद्र कुमार चौधरी, विदुषी रानी, अली नवाज, मनोज कुमार आदि ने सफलता पूर्वक संपन्न कराया । तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित होने के उपरांत सभी नोडल/ प्रधानाध्यापक व इंचार्ज अध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं प्रशिक्षण के अंतर्गत सिखाई गई शैलियां नवाचारों शासननदेशो को विद्यालयों में लागू करेंगे। प्रशिक्षण समाप्ति के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती अध्यापकों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि मैं प्रशिक्षण में सिखाएंगे कार्यों को विद्यालय में आवश्यक रूप से लागू करेंगे और राष्ट्रहित में ऐसे बच्चों को जो आउट ऑफ स्कूल है।

चिन्हित कर विद्यालय में नामांकित करेंगे और उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़कर साक्षर बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन (शिक्षक प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष राम रतन लोकेंद्र शर्मा, चौधरी कविंदर, रोहित कुमार, सुदेश कुमार, बिजेंद्र कुमार वरिष्ठ लिपिक अजय दहिया,वरिष्ठ लेखाकार दीपक कुमार वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर वसीम अहमद आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *