खतौली विद्यायक मदन भैया ने मनाई किसान नेता.. रालोद के संस्थापक स्व: और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती

खतौली विद्यायक मदन भैया ने मनाई किसान नेता.. रालोद के संस्थापक स्व: और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती

लोनी/गाजियाबाद  : लोनी में 12 फरवरी 2025 (दिन बुधवार) को किसान नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई गई। विधायक मदन भैया और राष्ट्रीय लोकदल लोनी के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा सीट से विधायक मदन भैया ने स्व: चौधरी अजीत सिंह के द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने बताया कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करवाया। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की सुविधा के लिए शुगर मिल स्थापना की न्यूनतम दूरी 40 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करवाई।
विधायक जी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने किसानों और मजदूरों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक बुलंद किया। वे हमेशा किसान-मजदूर हित में लड़ाई लड़ते रहे और केंद्र सरकार से किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए नीतियां बनाने की मांग करते रहे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर विधायक मदन भैया  के अलावा राष्ट्रीय लोकदल के लोनी विधान सभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना, नगर अध्यक्ष अफजल भैया, मंडल अध्यक्ष राशिद वारसी, सभासद देवेंद्र भैया, विपिन त्यागी, सोनू पोसवाल, सुमित ,बिट्टू कसाना, मनोज, विनोद रामकुमार, आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *