खतौली तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में 7 अप्रैल से शुरू करेगी अनिश्चितकालीन धरना

भारतीय किसान यूनियन की खतौली ब्लाक के रायपुर नंगली, फुलत, चंदसीना, मथेडी, नावला गांव में नुक्कड मीटिंग आयोजित हुई मीटिंग में एनसीआर उत्तर प्रदेश प्रभारी कपिल सोम ने सात अप्रैल से खतौली तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध खतौली तहसील में शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरने पर ग्रामीणों एवं किसानों से एकजुट होकर अधिक संख्याबल के साथ पंहुचने की अपील की किसानों मजदूरों ने खतौली तहसील में शुरू होने वाले धरने पर अधिक संख्याबल के साथ पंहुचने का आश्वासन भारतीय किसान यूनियन को दिया
मथेडी गांव में भाकियू द्वारा सिद्धान्त सहरावत को ग्राम अध्यक्ष एवं बोबी सहरावत को तहसील सचिव खतौली नियुक्त किया मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान, तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी, एनसीआर महामंत्री सचिन चौधरी, आशुतोष प्रधान, आशू त्यागी, निखिल सहरावत, खडक सिंह, राहुल चौधरी, ऋषिपाल ठाकुर, लियाकत प्रधान , सोनू प्रजापति, आरिस राजपूत, नाजिम खान, युसुफ नेताजी, कफी, मुर्तजा, नफीस, आदि मौजूद रहे