केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण की धार तेज करने में जुटी अखिल भारतीय जाट महासभा
अखिल भारतीय जाटमहासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी पहुंचे मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर : केंद्रीय सेवा में जाट समाज को आरक्षण दिलाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है समय-समय पर आंदोलन धरने प्रदर्शन आदि जाट समाज के लोग कर चुके हैं लोकसभा चुनाव 2014 से पहले केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के द्वारा कांग्रेस सरकार से केंद्रीय सेवा में जाटों को आरक्षण का कानून पास कर लिया था मगर राजनीतिक कर्म से 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार की ढीली कार्यवाही के चलते कोर्ट ने केंद्रीय सेवा में जाटों का आरक्षण समाप्त कर दिया था। समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा जाट समाज के जिम्मेदार नेताओं को केंद्रीय सेवा में जाट समाज को आरक्षण देने का आश्वासन दिया गया मगर उसके बावजूद भी अभी तक जाट समाज की है मांग अधूरी है अब एक बार फिर जाट समाज के तमाम संगठन जाट आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं

पिछले दिनों जनपद जाट महासभा के द्वारा सिसौली में एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया था वहां से भी केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाने की मांग बड़े स्तर पर उठाई गई थी अब अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी केंद्रीय सेवा में जाट समाज को आरक्षण दिलाने का बीड़ा उठा लिया है जिसके चलते रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी मुजफ्फरनगर पहुंचे थे जहां उन्होंने डी प्लेटटिनम रिजॉर्ट में मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी के पदाधिकारी से वार्ता की इस दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने 27 अप्रैल को मथुरा में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी को आमंत्रित किया है और मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को भारी संख्या में मथुरा की बैठक में पहुंचने का आश्वासन दिया है