रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज, सोहंजनी तगान एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर में वाटर कूलर का किया लोकार्पण

रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज, सोहंजनी तगान एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर में वाटर कूलर का किया लोकार्पण

आज दिनांक 22 अप्रेल को रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज, सोह्न्जनी तगान एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन श्रीमती पायल गौड़ DGN 26-27 रही विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाज सेवी श्री श्यामपाल भाई जी, नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम कुरैशी रहे, भाजपा नेता एवं समाज सेवी डा आर एन त्यागी जी रहे इन लोगो ने क्लब का इस पुनीत कार्य के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वाटर कूलर से बच्चियों को शीतल एवं स्वच्छ जल मिल सकेगा और उन्होंने आश्वासन दिया की वाटर कूलर की भविष्य देख रेख भी वे स्वयं करवाएंगे


क्लब अध्यक्ष कौशल कृष्ण ने इन वाटर कूलर को लगाने में आर्थिक सहयोग रो राजेश जैन, रो मयंक मित्तल, रो उमेश गोयल, रो नीरज अग्रवाल, रो संदीप संगल, रो राहुल सिंघल, रो शशांक जैन, रो सचिन अग्रवाल, रो मोहन लाल मित्तल, रो सुनील अग्रवाल, रो कौशल अग्रवाल, डा आर एन त्यागी एवं श्रीमती गीता त्यागी आदि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया क्लब द्वारा गत माह एक विकलांग मरीज को व्हील चेयर भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है, एवं शीघ्र ही TB मरीजो को पुष्टाहार पोटली का वितरण किया जाना है, और एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा
इस अवसर पर LG अनिल प्रकाश, रो अरविंद गर्ग, बंसल, रो नरेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, रो सुनील अग्रवाल, रो सुशोभ बिंदल, रो मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *