नगर में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

धार्मिक धुनें बजा रहे थे दर्जनों प्रसिद्ध बैंड, आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोहा, तेज धूप और गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं में दिखाई दिया उत्साह

भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक मजबूत, समृद्ध और धर्मनिष्ठ समाज का निर्माण करें: स्वामी श्रीभगवान

मुजफ्फरनगर : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर आज नगर में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। शोभा यात्रा में अनेक प्रसिद्ध बैंड धार्मिक धुनें बजाकर माहौल को श्रद्धामय कर रहे थे। तेज धूप और भयंकर गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। इस दौरान अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


मिली जानकारी के अनुसार आज नगर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह, उमंग एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। शोभा यात्रा से पूर्व प्रात: 9 बजे सनातन धर्म सभा भवन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज एवं अध्यक्ष व्यापारी नेता संजय मिश्रा समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने आहूति अर्पित की और भगवान परशुराम के आदर्शों— शौर्य, न्याय, तपस्या, और धर्म के सिद्धांतों को स्मरण किया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर एक मजबूत, समृद्ध और धर्मनिष्ठ समाज का निर्माण करें।


हवन के पश्चात टाउनहाल परिसर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। तेज धूप और भयंकर गर्मी के बावजूद भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह देखने योग्य था। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, भजन मंडलियाँ, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। नगरवासियों ने शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और वातावरण में एक अद्वितीय श्रद्धा का संचार हुआ। शोभा यात्रा में शामिल दर्जनों बैंड धार्मिक धुनों से नगर को श्रद्धामय बना रहे थे। शोभा यात्रा ने टाउन हाल से शुरू होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, आबकारी रोड, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी और सदर बाजार होते हुए टाउनहाल पर विराम लिया। शोभा यात्रा में शामिल अनेक सुन्दर झांकियों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों का मन मोह लिया। नगर से गुजरते समय शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कडे बंदोबस्त रहे और चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, अरविंद राज शर्मा, संजय मिश्रा, राकेश शर्मा, विजय शुक्ला, सुशील शर्मा, के.के. शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, पंडित ऋषभदेव शर्मा, नितिन शर्मा, गोपाल शर्मा, अखिलेश शर्मा, अमित वत्स, सुरेंद्र शर्मा टोप, बिजेंद्र पाल, सतीश शर्मा, संदीप शर्मा, रमेश ठाकुर, पंडित उमादत्त शर्मा, पंडित सुबोध शर्मा, पूनम शर्मा, ब्रजेश दीक्षित, पुनीत वशिष्ठ, सुभाषचंद शर्मा, अलका शर्मा, नीलम शर्मा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सरनदीप कौशिक, सुशील, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चन्द्रमणि शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के उत्साह को देखते हुए परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक जिला पंचायत सदस्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज काफी प्रसन्न नजर आये और उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *