मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय रेलवे एवं जल शक्ती राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया इंडियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टिलरी व सी. बी. जी. (कंम्प्रेस्ड बॉयो गैस) इकाई रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर पहुंचे केंद्रीय रेलवे एवं जल शक्ती राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया इंडियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टिलरी व सी. बी. जी. (कंम्प्रेस्ड बॉयो गैस) इकाई रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर) का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में सोमवार को पहुंचे केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने रोहाना में पहुंचकर इंडियन पोटाश लिमिटेड, डिस्टिलरी व सी.बी.जी. (कंम्प्रेस्ड बॉयो गैस) इकाई रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर) का निरीक्षण किया

इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्रता पर भारत राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने डिक्शनरी एवं सीबीसी प्लांट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए। पूरे सिस्टम को बारीकी से समझा और फिर डिस्टिलरी के सभागार में मीटिंग के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए फ्यूल बचाने की योजना तथा देश के विकास में कम्पनी का बहुत बडा योगदान बताते हुए कम्पनी के अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढाया । इसके साथ रमेश शर्मा, प्रधान प्रबन्धक ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के उत्पादों के विषय में प्रकाश डालते सभी को बधाई दी ।

निरीक्षण के केंद्रीय राज्य मंत्री ने डिस्टलरी व सीबीजी यूनिट के सौंन्दर्यीकरण पर आई०पी०एल० की भूरि-भूरि प्रसंशा की और
स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत आई०पी०एल० की यूनिटों में स्वच्छता प्रणाली को देखकर इकाई प्रमुख व डिस्टलरी प्रधान प्रबन्धक को धन्यवाद भी दिया।
इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां, डिस्टिलरी व सी०बी०जी० प्रांगण में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, संजय कुमार वर्मा एसएसपी, कमल किशोर, मुख्य विकास अधिकारी, नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिला अधिकारी प्रशासन, विकास कश्यप नगर मजिस्ट्रेट , श्रीमती निकिता शर्मा उप जिलाधिकारी सदर ने समारोह में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर लोकेश कुमार, इकाई प्रमुख इंडियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां, रमेश कुमार शर्मा, प्रधान प्रबन्धक (डिस्टिलरी), आर.के. तिवारी मानव संसाधन एवं विधिक हैड, भारत कुमार, सहायक महाप्रबंधक – उत्पादन एवं
डिस्टिलरी तथा सी०बी०जी० इकाई के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित
रहे ।
जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री वी सोमन्ना वह यूपी सरकार के स्वतंत्रता पर बाहर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल में विकास भवन पहुंचकर अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक बैठक में भी भाग लिया जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बैठक विकास भवन में आयोजित हुई।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेलवे एवं जल शक्ती भारत सरकार को मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के शहर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्र में बनाए गए कम्युनिटी शौचालयों से अवगत कराया। राज्य मंत्री रेलवे एवं जल शक्ती राज्य मंत्री भारत सरकार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शौचालय से वांछित न रहे ऐसे परिवार जिनके पास शौचालय नहीं मिल सकें, उनको चिन्हित कर शौचालय अवश्य दिया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। केंद्रीय रेलवे एवं जल शक्ती राज्य मंत्री भारत सरकार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उत्तर प्रदेश शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में कराया गए विकास कार्यों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *