एक अनूठी सामाजिक पहल द्वारा समाज को एक नया संदेश एवं समाज में जागृति लाने का प्रयास

एक अनूठी सामाजिक पहल द्वारा समाज को एक नया संदेश एवं समाज में जागृति लाने का प्रयास

जम्बू प्रसाद  जैन हाल निवासी गाजियाबाद जो भारतवर्ष के समस्त दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष हैं और इन्हें जैन समाज के वर्तमान के भामाशाह के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने धर्म की सेवा के क्षेत्र में सबसे अग्रणी होने के साथ सामाजिकता में भी एक अत्यंत उत्कृष्ट कार्य किया है जिसकी आज के समय में सबसे ज्यादा आवश्यकता है ।

आयोजन  जम्बू प्रसाद  ने 4 मई रविवार सन 2025 में शामली के सुप्रसिद्ध बैंकट हॉल में अपने कुटुंब के सभी सदस्यों और समस्त रिश्तेदारों को एक साथ एकत्रित किया और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारियों ने इस समामेलन को स्नेह मिलन का नाम दिया और सभी का आत्मीय सम्मान किया और कार्यक्रम को अद्वितीय और अद्भुत बनाया। भावपूर्ण भोजन की व्यवस्था ब्रह्माकुमारी बहनों और भाइयों ने की। ब्रह्माकुमारी संस्था की विशेषता यह है कि वे शुद्ध शाकाहारी भोजन स्वयं तैयार करते हैं और सभी को परोसते भी स्वयं ही है । एक-एक करके सभी को स्टेज पर बुलाकर उनका विधिवत सम्मान किया गया।

आपने और आपके भतीजे मनीष जैन, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, ने अपने पूर्वज लाल हरबंस लाला जैन के जीवन परिचय और अपने कुटुंब पर एक बहुत सुंदर पुस्तक का निर्माण किया। जिसमें पूरे परिवार की अविस्मरणीय यादें और बहुत पुराने शादी के कार्ड की फोटो, बहुत-बहुत पुरानी सरकारी दस्तावेज़ की फोटो, परिवार का इतिहास, शुरू से लगाकर अब तक परिवार के सदस्यों का विवरण इत्यादि से सुसज्जित कर सभी को यह पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की। और हां इस पुस्तक में जैन धर्म–दर्शन और व्यक्तित्व पर भारत सरकार द्वारा जारी किए गए डाक टिकटों का भी समावेश किया गया था।

उत्कृष्ट मानव सेवा – लाल जम्बू प्रसाद  के बड़े सुपुत्र संजय जैन व्यापार में उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ जैन दिगंबर धर्मगुरु आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज से सन 2000 से जुड़े है। महाराज जी की प्रेरणा से गाजियाबाद से मुरादनगर नहर पर 20 एकड़ भूमि पर आधुनिक जीवन आशा हॉस्पिटल बनाया। जिसमें लगभग 100 करोड रुपए से ज्यादा का निवेश हो चुका है। इस अस्पताल में अपंग होकर जीवन से निराश लोगों को मुफ्त में कृत्रिम अंग लगाए जाते हैं। यहां मरीज़ के निःशुल्क इलाज के साथ रहना – खाने का भी कोई शुल्क नहीं लगता है। डायलिसिस और कैंसर की भी आधुनिक चिकित्सा अस्पताल में उपलब्ध है जिसे सरकार से स्वीकृति मिलते हो शुरू कर दिया जाएगा। संजय जैन जी के जीवन का एकमात्र उद्देश्य अस्पताल को अत्याधुनिक और उच्च गुणवत्ता प्रदान करने वाला बनाने का रहता है। संजय जैन जी का जीवन मानव सेवा और कल्याण को समर्पित है।

आशीष कुमार जैन, अध्यक्ष धर्मार्थ चिकित्सालय गाजियाबाद ना केवल मनुष्यों वरन् पशु–पक्षियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते है। वहीं आपके चाचा वीरेश जैन, जैन मंदिर शामली के समर्पित कार्यकर्ता है और कई संस्थाओं के अध्यक्ष भी है। पूरा परिवार धर्म परायण होने के साथ-साथ मानवता एवं सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका शुरू से ही निभाते रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *