2017 विधानसभा चुनाव की EVM आज हुई मुक्त सपा नेता ने कहा कि मुझे जबरन हराया गया और फिर मिलती रही तारीख पर तारीख 

2017 विधानसभा चुनाव की EVM आज हुई मुक्त

सपा नेता ने कहा कि मुझे जबरन हराया गया और फिर मिलती रही तारीख पर तारीख 

अखिलेश यादव ने भी फेसबुक पर कर दी पोस्ट

उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लियाकत अली ने कोर्ट में याचिका डालते हुए मुजफ्फरनगर के तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी पर धांधलीकर उसे जबरन हारने का आरोप लगाया था और हारने वाले भाजपा प्रत्याशी अवतार भड़ाना को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया था जिसके बाद हाईकोर्ट में तारीख के लगती रही और फिर विधानसभा चुनाव 2022 भी संपन्न हो गया 2022 में चुनाव जीते रालोद समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी चंदन चौहान 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और रालोद गठबंधन के चलते सांसद चुन गए थे उसके बाद 2024 में उपचुनाव भी संपन्न हो गया मगर समाजवादी पार्टी के 2017 के प्रत्याशी लियाकत अली तारीख को पर जाते रहे। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और लियाकत अली के साथ अन्य कहीं प्रत्याशी भी जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जहां जिला अधिकारी ने उक्त पूर्व प्रत्याशियों की सहमति के बाद 2017 से कमरे में सील हुई ईवीएम मशीनों को सील मुक्त कराया गया इस दौरान समाजवादी पार्टी के 2017 विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे लियाकत अली ने कहा कि उसे समय चुनाव में उन्हें जीत की घोषणा होने के बाद हरा दिया था बाद में उन्होंने कोर्ट में याचिका डाली थी मगर उसके बाद कोर्ट में तारीख के लगती रही और फिर दूसरे चुनाव भी आगे उनकी जिलाधिकारी से वार्ता हुई थी अब उन्हें कोई उम्मीद और परेशानी भी नहीं है इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी से कह दिया था कि अब इन ईवीएम मशीनों को इस्तेमाल कर ले तो आज जिस कमरे में EVM रखी थी उस कमरे की सील खोली गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *