शौर्य रघुवंशी ने इंटरमीडिएट और यतिका अरोड़ा ने हाई स्कूल में किया जिला टॉप

शौर्य रघुवंशी ने इंटरमीडिएट और यतिका अरोड़ा ने हाई स्कूल में किया जिला टॉप

मुजफ्फरनगर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (C.B.S.E) का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शौर्य रघुवंशी ने 500 में से 494 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है । वही हाई स्कूल यानी दसवीं की परीक्षा में यतिका अरोड़ा ने 500 में से 497 अंक 99.4 % अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें जनपद में विभिन्न कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भारी संख्या में पास हुए हैं। जिसमें सदर तहसील क्षेत्र के गांव मुकंदपुर निवासी इंटरमीडिएट के छात्र शौर्य रघुवंशी पुत्र विकास कुमार ने 500 अंकों में से 494 अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शौर्य रघुवंशी मुजफ्फरनगर के ग्रामीण क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालू खेड़ी मैं शिक्षा ग्रहण कर रहा है शौर्य रघुवंशी रोजाना अपने गांव से लगभग 15 किलोमीटर का सफर तय कर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा था शौर्य रघुवंशी द्वारा जनपद टॉप किए जाने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का पता लग गया शौर्य रघुवंशी एक किसान परिवार से आता है जो पढ़ाई लिखाई में बचपन से ही तेज बताया जाता है। शौर्य रघुवंशी के पिता विकास कुमार खेती के साथ-साथ पेस्टिसाइड की दुकान भी चला रहे हैं। अपनी सफलता के पीछे शौर्य रघुवंशी ने सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता और अपने टीचर और परिजनों को भी इसका श्रेय दिया है। शौर्य भविष्य में कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर इंजीनियर बनना चाहता है।
वही मुजफ्फरनगर शहर के भोपा रोड स्थित एस पब्लिक स्कूल की छात्रा यतिका अरोड़ा ने 500 में से 497 अंक 99.4% अंक पाकर हाई स्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया है। परीक्षा का परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं इंटरनेट कैफे से लेकर अपने-अपने कॉलेज की ओर दौड़ पड़े। और अपने अंक पाकर झूम उठे वही यतिका अरोड़ा द्वारा हाई स्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *