ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल के सी० बी० एस० ई० बोर्ड रिजल्ट में छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
मुजफ्फरनगर : स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में सी० बी० एस० ई० के वर्ष 2025 के कक्षा 10 एवं 12 के घोषित परीक्षा – परिणामों में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त की है । विद्यालय के प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञानं वर्ग में आस्था ने प्रथम, आदित्य त्यागी ने द्वितीय, प्राची पाण्डेय ने तृतीय, जबकि कॉमर्स वर्ग में रमित नामदेव ने प्रथम, कनिका गुप्ता ने द्वितीय, अदिति कौशिक एवं चिराग गर्ग ने तृतीय स्थान कक्षा 10 में अक्षरा राठी ने प्रथम, नितिन हिरनवाल ने द्वितीय, सिद्धान्त जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
कक्षा 12 में – आकांशा, रितिका, शगुन गोयल, अदिति कौशिक, गरिमा गोयल ने पेंटिंग में 100%, , देव भारद्वाज ने फिजिकल एजुकेशन में 96 %, कुशाग्र जैन ने इकोनोमिक्स में 93 %, आस्था ने कम्प्यूटर साइंस में 93 %, देव भारद्वाज ने अंग्रेजी में 97%, आस्था ने फिजिक्स में 76%, आस्था ने केमिस्ट्री में 94%, प्राची पाण्डेय ने गणित में 81%, संकल्प अग्रवाल ने एकाउंटेंसी में 86%, रमित नामदेव ने बिजनेस स्टडीज में 85 %, आस्था ने बायोलॉजी में 84 % और मार्केटिंग में प्रतिभा यादव ने 81% अंक कक्षा 10 में – सिद्धांत जैन ने गणित में 99%, अक्षरा राठी ने विज्ञानं में 97%, अक्षरा राठी ने सामाजिक विज्ञानं में 96%, सिद्धान्त जैन ने अंग्रेजी में 95%, नितिन हिरनवाल ने आई०टी० में 94%, स्तुति गोयल एवं राघव वर्मा हिन्दी में 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।
विद्यालय की प्रबंध समिति, डायरेक्टर डा० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष त्यागी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों को परीक्षा परिणामो के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
(आजाद वीर) (डॉ० एम० के० गुप्ता)
प्रधानाचार्य डायरेक्टर