माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से एक भव्य  इन्टर स्कूल इंग्लिश डिबेट कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से एक भव्य  इन्टर स्कूल इंग्लिश डिबेट कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया।

मुज़फ्फरनगर, 23 अगस्त 2025 दिन शनिवार को लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से एक भव्य ” इन्टर स्कूल इंग्लिश डिबेट कंपटीशन” का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके  मास्टर विजय ,  शिव कुमार  अध्यक्ष सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स,  संदीप मलिक, चेयरमैंन सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल , नीरज बलियान, फाउंडर मेंबर ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन,  दुष्यंत त्यागी अध्यक्ष न्यू वेलकिन पब्लिक स्कूल मुझेड़ा,  विराज चौधरी ,अध्यक्ष इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना आदि उपस्थित रहे ।
निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती निशी त्यागी व  बी.एस. त्यागी उपस्थित रहे ।

इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था — “Artificial Intelligence” (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस)। इस समसामयिक व विचारोत्तेजक विषय पर छात्रों ने अपने सशक्त तर्क, गहन विश्लेषण और प्रभावशाली वाक्-कला से निर्णायकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलमयी सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात् प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी अभिव्यक्ति और तर्कशक्ति का परिचय दिया। निर्णायकों ने वक्ताओं का मूल्यांकन उनकी भाषा-शैली, तार्किकता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल के आधार पर किया।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, संयुक्त निर्देशक श्री सुनंद सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. के. जी.अरोरा ने प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्रों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती चारु भारद्वाज ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि— “वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ छात्रों की तार्किक सोच, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता को निखारने का श्रेष्ठ माध्यम हैं।
परिणाम घोषणा के अंतर्गत —

प्रथम स्थान का गौरव पक्ष में एम.जी. वर्ल्ड विजन की छात्रा पारखी व विपक्ष में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के छात्र कामरान अहमद ने प्राप्त किया ।

द्वितीय स्थान पर पक्ष में जी.डी. गोयंका की छात्रा आराध्या व विपक्ष में मेपल्स अकैडमी, खतौली के छात्र उत्कर्ष ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

तृतीय स्थान पर पक्ष में ज्ञान स्थली का छात्र विधान व विपक्ष में जी.डी. गोयंका की काशवी का कब्जा रहा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स की अहम भूमिका रही। विजेताओं को सम्मानित कर प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *